छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट में बड़ी फेरबदल, मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने दिया इस्तीफा, मोहन मरकाम की होगी एंट्री, कल लेंगे शपथ !

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए है. जिसके बाद 4 मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है। इसके साथ सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है और अब मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वो कल राजभवन में 11.30 बजे पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। हालांकि ये सिर्फ कयास है, इस पर अंतिम मुहर अभी बाकी है। लेकिन पार्टी सूत्र बताते है कि जिन मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा सकता है उसमें मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, रुद्र गुरु शामिल है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

वहीं, दीपक बैज की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लेकर मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी मिल रही है। मोहन मरकाम के 2 कार्यकाल पूरे होने वाले थे, 50% युवाओं को मौका देने निर्णय हुआ था। दीपक बैज को अध्यक्ष बनाकर इसकी शुरुआत की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि कांग्रेस संगठन ने कल देर रात बदलाव करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया था। वहीं, चुनाव से पहले ऐसे बदलाव को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा हमलावर हो गई है और लगातार कांग्रेस संगठन सहित सरकार पर निशाना साध रही है।

पत्नी को निज सचिव बनाने पर हुआ था विवाद

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपनी पत्नी डॉ. रमा सिंह को ही अपना निजी विशेष सहायक बना दिया था। एक मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को विशेष सहायक नियुक्त करने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, विवाद बढ़ता, इससे पहले ही देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तबादला आदेश निरस्त कर दिया था।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!