
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
Ambikapur News : छात्रवृत्ति के लिए आधार नंबर अनिवार्य………
छात्रवृत्ति के लिए आधार नंबर अनिवार्य………
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// केन्द्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति, पोस्ट मैट्रिक एवं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 से आधार नंबर अनिवार्य कर दी गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को आधार नंबर के साथ लिंक बैंक खाता नंबर भी देना होगा ताकि छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में जमा हो सके। ऐसे विद्यार्थी को जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है उन्हें आधार नंबर तथा अपना अभिभावक के बैंक खाता संख्या जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो प्रस्तुत करना होगा।









