छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भूपेश सरकार ने वादाखिलाफी के कीर्तिमान रच दिए, कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है – अरूण साव

रायपुर। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। बजट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। आज पेश हुए राज्य के बजट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार भरोसे के संकट से जूझ रही है इसीलिए बजट से पहले ही इस बजट को भरोसे का बजट बताने का प्रयास किया गया यह भरोसे का नहीं भरोसे को तोड़ने वाला बजट है हर वर्ग को छला गया। सरकार ने वादाखिलाफी के कीर्तिमान रच दिए है। कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है इस बजट ने प्रमाणित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अरूण साव ने कहा कि आज राज्य की कांग्रेस सरकार का बजट विधानसभा में पेश हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह बजट पेश किया है। सरकार ने बजट आने से पहले प्रचार प्रसार कर किया है कि भरोसे का बजट आने वाला है। सरकार ने मान लिया है कि राज्य की जनता को इस सरकार पर भरोसा नहीं है। ये बताता है कि ये भरोसे का नहीं वादा खिलाफी का बजट है। जब बजट आया उससे स्पष्ट है कि साढ़े चार साल राज्य के हर वर्ग को धोखा देने का काम इस सरकार ने किया है। फिर से इस बजट में सभी वर्गों को धोखा देने का काम सरकार ने किया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में न तो शराब बंदी के लिये कोई प्रावधान दिखता है, ना ही महिला स्व सहायता समूह के कर्जे माफी का कोई प्रावधान है। राज्य के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वादे को पूरा करने का प्रावधान इस बजट में नहीं है। 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट बनाने का जो वादा है उसका भी कोई प्रावधान बजट में नही है।

साव ने कहा कि एक बार फिर राज्य की जनता को ठगने का काम सरकार ने इस बजट के माध्यम से किया है और यह निराशाजनक बजट है। इस बजट में कोई विज़न नहीं है सरकार का। इसमें गांव और शहरों के विकास के लिये भी कोई प्रावधान नहीं है। ये दिशा हीन बजट है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!