Advertisement

Ambikapur News : जनजाति महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने से जनजाति समाज में हर्ष……….

जनजाति महिला द्रोपदी  मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने से जनजाति समाज में हर्ष……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जनजाति गौरव समाज सरगुजा द्वारा बुधवार को अम्बिकापुर के संत गहिरा गुरु आश्रम मणिपुर में एनडीए सरकार एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के लिए एक जनजाति महिला द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार एवं धन्यवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव रामलखन सिंह पैंकरा ने उद्बोधन में कहा कि द्रोपदी मुर्मू के रूप में एक जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर एनडीए सरकार ने जो पहल की है उसका जनजाति गौरव समाज, सरगुजा स्वागत करता है। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने जनजाति राष्ट्रपति होने से डी-लिस्टिंग कानून जल्द लाने और पास करने का आशा व्यक्त करते हुए इसे जनजाति समाज का सम्मान बताया।

उन्होनें कहा कि महिला होकर इस ऊँचाई तक पहुँचना आसान नहीं है, पार्षद से शुरुवात करके आज महामहिम राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाली हैं। जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह ने जनजाति समाज को गौरवान्वित करने वाले निर्णय के लिए एनडीए सरकार को धन्यवाद देते हुए आह्वाहन किया कि सभी पार्टियों को साथ देना चाहिए राष्ट्रपति का चुनाव निर्विरोध हो। निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्र भारत में यह पहला अवसर होगा जब राष्ट्रपति जनजाति समाज से होंगी, इससे देश में बहुत अच्छा संदेश जाएगा, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गों का विश्वास जीता है। विनोद हर्ष ने द्रोपदी मुर्मू के संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होनें कम उम्र में ही पति और दो बेटों को खोया लेकिन जीवन की सभी कठिनाईयों को पार करते हुए समाजसेवा को अपने जीवन में जोड़ा, वे झारखंड में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल भी रहीं हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में संगठन की महिला जिलाध्यक्ष अनामिका सिंह पैंकरा ने कहा कि यह पूरे जनजाति समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, उड़ीसा के मयूरभंज जिले में संथाल जनजाति समाज में जन्म लेकर अपनी शिक्षा पूरी करके शिक्षिका और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक रहीं, उन्होनें 1997 में राजनीति में प्रवेश कर राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। युवा समाज के प्रदेश सचिव अंकित तिर्की ने स्वाधीनता संग्राम में जनजाति क्रांतिकारियों के बलिदान और योगदान का जिक्र करते हुए इसे जनजाति समाज के प्रति सम्मान बताया। नगर अध्यक्ष कमलेश टोप्पो ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद में जनजाति होने से जनजाति समाज का राष्ट्रपति भवन जाना और महामहिम राष्ट्रपति से मिलना आसान होगा। जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण भगत ने कहा की भावी राष्ट्रपति के जनजाति होने से से डी-लिस्टिंग कानून जल्दी पास होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एनडीए सरकार एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार एवं धन्यवाद देते हुए सभी राजनीतिक दलों से निर्विरोध चुनाव करते हुए द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का आहवाहन किया एवं इस अवसर में मिठाई वितरण कर खुशी मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत ने किया। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए जनजाति गौरव समाज, सरगुजा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम भगत, सालेम केरकेट्टा, अभिषेक सिंह, राजा चांवर, रमेश पैंकरा, आनंद साहू, ननकू केरकेट्टा, सावन केरकेट्टा, दीपक तिर्की, अमन एक्का, विक्रम कुमार, दिलीप भगत, रामसेवक साहू, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47