Advertisement

CG CRIME NEWS : प्राणघातक हमलाकर फरार हुए आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बस्तर।  पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.01.2023 को रात्रि करीबन 10.30 बजे प्रार्थिया रितु दुबे के पुत्र विजय दुबे को पुरानी रंजिश के चलते गंगामुण्डा निवासी गणपत सेट्ठी, अजय अवस्थी उर्फ फुल्ली, राजेश सेट्ठी, एवं प्रेम सेट्ठी द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला किये थे।इस की लिखित रिपोर्ट थाना बोधघाट में धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान 05..01.2023 को प्रकरण के दो आरोपी राजेश सेट्ठी व प्रेम सेट्ठी को गिरफ्तार कर लिया गया। और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस प्रकरण के दो मुख्य आरोपी जो घटना होने के बाद से फरार थे। उन्हें मुखबीर की सूचना पर विशेष टीम गठितकर दिनांक 19.01.2023 को रात्रि में पकड़ गिरफ्तार लिया गया है। और हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना (कारित करना) बताये। आरोपियों के गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दिये जाने बाद न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57