Advertisement

दिल्ली पुलिस के सिपाही की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत

दिल्ली पुलिस के सिपाही की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत

नई दिल्ली, 25 जून दिल्ली पुलिस के एक 34 वर्षीय कांस्टेबल की मंदिर मार्ग पुलिस थाने में अपने कार्यालय के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक सिपाही की पहचान जयमल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब वह ड्यूटी पर थे। उनका शव उनके कार्यालय के अंदर पंखे से लटका मिला।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), नई दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने कहा, “सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, “उनका पिछले तीन महीनों से अवसाद का इलाज चल रहा था। शायद यह आत्महत्या करने का एक कारण हो सकता है।”

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा, “सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है और यह जांच का हिस्सा है। वित्तीय परेशानी स्पष्ट रूप से आत्महत्या का कारण लगती है।”

सिंह अक्टूबर 2010 में दिल्ली पुलिस बल में शामिल हुए थे और वर्तमान में नई दिल्ली जिले की सहायक प्रशिक्षण इकाई में कार्यरत थे।

डीसीपी ने कहा कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57