खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दी बड़ी सौगात,, घर बैठे लाक डाउन में खायेंगे चना सब्जी ,भात ।

छत्तीसगढ़ सरगुजा- खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कोरोनावायरस काल में महामारी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत दी है, खाद्य मंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप लोगों को 2 माह मई एवं जून का राशन निशुल्क देने का निर्णय लेकर इस आपदा की घड़ी में बड़ी राहत दी है ,खाद्य मंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा मंत्री प्रतिनिधि, संदीप गुप्ता एवं बदरुद्दीन इराकी ने कहा कि, क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत हर आपदा में लोगों का पूरा साथ दिया है, उन्होंने विषम परिस्थिति में अपने क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग किया है, खाद्य मंत्री के इस निर्णय से गरीब परिवार के अलावा जरूरतमंद लोगों को बहुत राहत मिलेगी । कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में जब भी कभी हलात निर्मित हुऐ है , कांग्रेस सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है।विदीत हो कि कोरोना संकट काल में पुरा प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है,जिसे देखते हुए पुरे प्रदेश को लॉकडाउन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे हालात में सबसे ज्यादा प्रभावित गांव का मजदूर वर्ग हुआ है, रोजगार के अभाव में उनके समक्ष रोजी-रोटी की गंभीर समस्या निर्मित हो गई है, इसे देखते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार एवं, खाद्य मंत्रीअमरजीत भगत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बड़ा निर्णय लिया है ,मुख्यमंत्री के मंशानुरूप खाद्य मंत्री ने जरूरतमंदों को बड़ी राहत देते हुए 2 माह का राशन निशुल्क देने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय के तहत लोगों को मई एंव जून का राशन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके बदले उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोरोना संकटकाल में सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता एवं बदरुद्दीन इराकी ने कहा कि इस काल में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने हमेशा की तरह यह साबित कर दिया है कि, वो हर बिषम परिस्थिति में क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता के साथ खडे हैैं। उन्होंने दो महीने की राशन निशुल्क देकर लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए उन्होंने चिंता मुक्त कर दिया है।अब लोगों को राशन जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]