
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की, एक की मौत और तीन अन्य घायल
मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की, एक की मौत और तीन अन्य घायल
मुंबई/एक अक्टूबर/ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर कांदिवली में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि घटना को शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे लिंक रोड पर लालजीपाड़ा इलाके में निजी दुश्मनी के कारण अंजाम दिया गया।.