Advertisement

सरगुजा : वन विभाग की लापरवाही से , जंगल की लकड़ी से हो रही घर की ढलाई!

सरगुजा- वन विभाग की लापरवाही एवं लचर कार्यप्रणाली की वजह से जंगल से अवैध रूप से लकड़ियां काटकर घर की ढलाई की जा रही है ,धरपकड़ के अभाव में लोग बेहिचक वनों से लकड़ी की अवैध कटाई कर रहे हैं, जिसका उपयोग ढलाई के अलावा घर के चौखट आदि के रूप में भी कर रहे हैं ,इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी वन विभाग कार्यवाही के बजाय हाथ पर हाथ धरे जंगलों की अवैध कटाई होते देख रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के मैनपाट तराई गांव पेंट के जंगलों में इन दिनों जंगलों की अवैध कटाई बड़े जोर से जारी है। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही की वजह से जंगलों की कटाई कर रहे हैं। पेंट गांव का आलम यह है कि यहां के लोग अपने घरों की ढलाई में लोहे की पाइप की जगह जंगलों से लकड़ियों की अवैध कटाई कर अपने घरों की ढलाई कर रहे हैं ।ग्राम पेंट में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, यहां निर्माणकर्ता लोहे की पाइप की जगह अपने घर की ढलाई जंगल से काट कर लाए गए अवैध लकड़ियों से कर रहा है, इस संबंध में गांव के जागरूक लोगों ने वन विभाग के संबंधित अधिकारी को इस मामले से अवगत कराया किंतु, अधिकारी इस मामले में कार्यवाही की वजह हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे हैं, और जंगल को लकड़ी की अवैध कटाई करने वालों के भरोसे छोड़ दिया ,आलम यह है कि विभाग की तरफ से अपरोक्ष रूप से हरी झंडी मिलने से ऐसे लोग जंगलों से बेश कीमती लकड़ी की अवैध कटाई बेखौफ होकर कर रहे हैं, जिसका उपयोग घर के अलावा बाहरी लोगों को उपलब्ध करा कर मोटी रकम कमा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57