
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
भाजपा ‘धौंसपट्टी दिखाने वाले’ छात्र की तरह है जो किसी का सम्मान नहीं करती: राहुल
भाजपा ‘धौंसपट्टी दिखाने वाले’ छात्र की तरह है जो किसी का सम्मान नहीं करती: राहुल
शिलांग, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘कक्षा में धौंसपट्टी दिखाने वाले ऐसे छात्र’’ की तरह है, जो किसी का सम्मान नहीं करता क्योंकि उसे लगता है कि वह सब जानता है।.
गांधी ने शिलांग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि टीएमसी मेघालय में यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रही है कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सत्ता में आ जाए।.












