छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 28.10 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 28.10 करोड़ रूपए स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 28 करोड़ 10 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से किसानों को 10 हजार 777 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की मलौद व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 71 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 142 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-अभनपुर की खोरपा डायवर्सन का शीर्ष कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 95 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड तिल्दा की परसदा जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 62 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड आरंग की ग्राम बनरसी के समीप पतालू नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 102 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अभनपुर की कोल्हान नाला पर पौता स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 28 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। 
महासमुंद जिले के विकासखण्ड-महासमंुद की कोडार परियोजना अंतर्गत कोडार बांयी तट नहर के चैन क्रमांक-78 (स्पील क्रासिंग) पर निर्मित नहर साइफन का पुनः निर्माण कार्य के लिए 58 लाख 61 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 9149 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ की कुकरापाट नदी पर डुमरडीह से रंगकठेरा एनीकट कम काजवे योजना के कार्य के लिए 3 करोड़ 95 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड खैरागढ़ की खपरी डायवर्सन योजना का मरम्मत, रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 9 करोड़ 9 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 807 हेक्टेयर में क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!