छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अधिवक्ता संघ के क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ किया

अधिवक्ता संघ के क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजिम । अधिवक्ता संघ द्वारा राजिम में पदस्थ तहसीलदार को हटाने हेतु कमर कस ली है जो 22 फरवरी से लगातार आज तक अधिवक्ता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है अधिवक्ता संघ द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल चालू कर दिया है जिसमें आज दूसरे दिन 8 लोग भूख हड़ताल में बैठे थे। अधिवक्ता संघ द्वारा लगातार तहसीलदार को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन आज पर्यंत तक शासन प्रशासन द्वारा तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण अधिवक्ता संघ काफी आक्रोशित है। दूसरे दिन क्रमिक भूख हड़ताल में अधिवक्ता एवन साहू , अरविंद शर्मा , महेश यादव , दानेश्वर ठाकुर , आरके दीवान , सुभाष चंद्र शर्मा , जुगल किशोर शर्मा , नेमीचंद साहू , महेंद्र ठाकुर , घनश्याम साहू बैठे थे। अधिवक्ता संघ तहसीलदार के दुर्व्यवहार एवं भ्रष्टाचार के कारण बहुत ही आक्रोशित है अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है शासन-प्रशासन 27 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया है अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि तहसीलदार जब तक नही हटता है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा तथा आगे उग्र कदम उठाते हुए चक्का जाम , आमरण अनशन किया जावेगा । इसी बीच आज राजिम विधायक अधिवक्ता संघ द्वारा जारी भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन अधिवक्ता संघ राजिम को देते हुए जल्द से जल्द तहसील दार राजिम को हटाने का आश्वासन दिया अधिवक्ता संघ की मांग पर लायब्रेरी हेतु पांच लाख रूपये देने की घोषणा भी किये । आज मंगलवार को प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु सुंदरकांड का पाठ भारत लाल साहू के नेतृत्व में 11:00 बजे से शाम 04 बजे तक किया गया । ज्ञात रहे कि अधिवक्ता संघ तहसीलदार के भ्रष्टाचार एवं व्यवहार से पीड़ित होकर 22 फरवरी से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच संघ द्वारा जिला प्रशासन का पुतला दहन सद्बुद्धि यज्ञ भी किया जा चुका है एवं राजस्व न्यायालय में अधिवक्ता अपनी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु दुबे ने कहा है कि तहसीलदार के रवैए से किसान आमजन बहुत ही पीड़ित है उनके काम समय में हो नहीं पा रहा है एवं कई लोगों से पैसों की मांग भी किया जाता है जिसकी शिकायत जिलाधीश प्रभारी मंत्री से करने के पश्चात भी तहसीलदार के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिसके कारण हमारा आंदोलन जारी है एवं तहसीलदार को जब तक स्थानांतरित नहीं किया जाता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आज आंदोलन में अधिवक्ता संघ के अरविंद कुमार शर्मा संतोष पुरी गोस्वामी ज्ञानेंद्र सिन्हा महेंद्र ठाकुर भरत लाल साहू यादराम साहू महेंद्र सोनी गुलाब टंडन घनश्याम साहू एवन साहू केके वर्मा दानेश्वर ठाकुर भुनेश्वर गोस्वामी , पुरुषोत्तम झारे , सूरज साहू , अनुशासन साहू , हेमराज साहू दशरथ निषाद , संतोष पूरी गोस्वामी , जीवन यदु , टीकम साहू , आदि अधिवक्ता गण उपस्थित थे

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!