छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस कलैंडर में सरकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाली राशि का बैंक के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान, किसानों को दिए जाने वाले ऋण, धान खरीदी का भुगतान सहित बैंक के द्वारा दिए जाने वाली अन्य सुविधा को भी प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कलैंडर के प्रकाशन के लिए बैंक के कर्मचारी एवं इनसे जुड़े अन्य सदस्यों को बधाई दी है।
इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, उद्धव वर्मा, छोटेलाल यादव एवं राकेश सिन्हा मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!