बम की धमकी के बाद गुरुग्राम के होटल को खाली कराया गया, तलाशी जारी

बम की धमकी के बाद गुरुग्राम के होटल को खाली कराया गया, तलाशी जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गुरुग्राम (हरियाणा) /गुरुग्राम के एक होटल में मंगलवार को बम की धमकी की सूचना पर अफरातफरी मच गई और इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एंबियन्स मॉल परिसर के लीला होटल में एक फोन आया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को तुरंत सूचित किया गया जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता होटल पहुंचा और उसे खाली कराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक मोबाइल नंबर से होटल को धमकी भरा कॉल आया था जो स्विच ऑफ पाया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है और पुलिस फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।’’