थाना कोतवाली को बाइक चोरी के मामले मे मिली सफलता 01 शातिर चोर से 04 मोटरसायकल बरामद।

सरगुजा पुलिस की वाहन चोरी के मामलो मे लगातार कार्यवाही जारी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना कोतवाली को बाइक चोरी के मामले मे मिली सफलता 01 शातिर चोर से 04 मोटरसायकल बरामद।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों मे लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही ।

थाना कोतवाली पुलिस टीम के सतत प्रयास से शातिर चोर को पकड़ने मे मिली सफलता।

प्रार्थी विन्देश्वर राजवाडे साकिन दरिमा द्वारा थाना अंबिकापुर आकर लिखित रिपोर्ट कराया कि दिनांक 26.08.22 को अम्बिकापुर न्यायालय आया था जहां से प्रार्थी की मोटरसायकल चोरी हो गई है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर मे सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा मोटरसाइकिल चोरीयों के संबंध में संज्ञान लेकर सभी थाना / चौकी प्रभारियों को सजग एवं सतर्क रहकर आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक, के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग के द्वारा टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दौरान जाँच विवेचना पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबीर सुचना मिली की सरगंवा का एक शातिर चोर अपने पास चोरी का मोटर साइकल रखा है, सुचना पर थाना प्रभारी मय स्टाप के रवाना होकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही अपना नाम सुरज पाण्डेय उर्फ रिंकु सा. सरगंवा का होना बताया संदेही से कड़ाई से पूछताछ करने पर जिला न्यायालय के पास से 01 मोटरसायकल और सकालों जंगल के पास से खुखडी पुटु चुनने जाने वाले अलग अलग व्यक्तियों के 03 मोटर साइकल चोरी कर घर में रखना बताए जाने पर आरोपी के घर से बरामद किया गया, आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, सउनि अभिषेक पाण्डेय, आर. जयदीप सिंह, रूपेश महंत, मन्टु गुप्ता, शिव राजवाडे, विमल कुमार, एवं पुलिस टीम शामिल रही।