एनआई ने तमिलनाडु में पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ छापे मारे
चेन्नई, 22 सितंबर/ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में छापे मारे।.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने चेन्नई, थेनी, मदुरै, कोयंबटूर और रामनाथपुरम समेत कई जिलों में पीएफआई से जुड़े परिसरों में तलाशी ली तथा कई कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।.








