Advertisement

रावण दहन देखकर बाइक से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत ग्राम रामनगर में शोक

रावण दहन देखकर बाइक से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत ग्राम रामनगर में शोक

दुर्गा पूजा समिति ने अपने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किया निरस्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -रावण दहन देखकर बेटी बहन के साथ घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक के आमने-सामने बाइक से टक्कर हो जाने के कारण मौत हो गई। इस घटना से पूरे ग्राम रामनगर में शोक का वातावरण है।इस घटना से रामनगर दुर्गा पूजा समिति ने 3 दिन चलने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी जितेंद्र सिंह कोराम आत्मज गोविंद सिंह 40 वर्ष निवासी अड़रा पारा रामनगर में आयोजित दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम देखने अपनी बहन विमला एवं बेटी के साथ बाइक से आय थे। रावण देखने के बाद घर वापस लौट थे रात्रि के 11:30 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही डीलक्स पर सवार ग्राम बत्रा निवासी अज्ञात व्यक्ति सामने से टक्कर मार दी जिसमें शिक्षक जीतेंद्र सिंह कोराम को गंभीर चोट आई जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सड़क दुर्घटना में जीतेंद्र सिंह कोराम की बहन और बेटी को मामूली चोटें आई है जबकि बत्रा निवासी अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है ।ग्राम के सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक जीतन सिंह का पौत्र मृतक जितेंद्र सिंह कि अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है ।पीड़ित परिजनों का कहना है कि मृतक जितेंद्र सिंह कोराम का दो भाई आर्मी में है महेंद्र राजस्थान में तैनात है जबकि पितांबर कोलकाता दोनोआज देर रात तक लौटेंगे ,तब पीएम के पश्चात कल अंतिम संस्कार किया जाएगा ।इस घटना से दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 3 दिन तक होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है ।इस घटना ने पूरे ग्राम रामनगर में शोक का माहौल निर्मित कर दिया है शिक्षक जीतेंद्र सिंह उड़गी में पदस्थ थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47