Advertisement

भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की मोर्चा प्रकोष्ठओं की तीन दिवसीय वर्चुअल बैठकें संपन्न

भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की मोर्चा प्रकोष्ठओं की तीन दिवसीय वर्चुअल बैठकें संपन्न

सांसद, विधायक सहित संगठन के पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

शक्ति- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देश अनुसार वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं की वर्चुअल बैठके 1 मई से 3 मई तक संपन्न हुई, इन बैठकों में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, जांजगीर चांपा विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने अपना मार्गदर्शन देते हुए संगठनात्मक कार्यों सहित वर्तमान कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन फेस टू के अंतर्गत मंडल एवं बूथ स्तर तक के सेवा कार्यों के बारे में चर्चा क,कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं वर्चुअल बैठक का आयोजन आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू एवं करण भाटिया के नेतृत्व में किया गया, तथा इन बैठकों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तू साहू साहू, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर सहित विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,महामंत्री एवं पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष गण मौजूद रहे, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे ने कहा कि उनके द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से निपटने लगभग ₹55 की राशि जिला कलेक्टर को प्रदान की गई है, तथा हम सभी को वर्तमान समय को देखते हुए सावधानी पूर्वक सुरक्षा के साथ अपने-अपने स्थानों पर सेवा कार्यों को गति देने चाहिए, जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर कोविड-19 हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है,तथा उनके द्वारा 25 लाख रुपये की राशि जिला प्रशासन को कोविड हेतु दी गई है, तथा जांजगीर-चांपा जिले में किसी भी कार्यकर्ताओं को या अन्य किसी जरूरतमंद को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो वह पार्टी के हेल्पलाइन या कि मेरे स्वयं के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहयोग ले सकते हैं, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण एवं लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार वर्चुअल बैठकें की जा रही है, तथा हम सभी को जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत जितने मोर्चे, प्रकोष्ठ हैं उन सभी का मंडल स्तर पर गठन का कार्य पूर्ण कर अपने संगठनात्मक कार्यों को गति देना है, तथा मंडल स्तर पर कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर में भी हम सभी प्राथमिकता के आधार पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण करवाएं, बैठक के दौरान मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी वर्तमान समय को देखते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिस पर जिला संगठन द्वारा आने वाले दिनों में शीघ्र ही इस पर अमल करने की बात कही गई, वही कार्यक्रम को संचालित करते हुए जिला भाजपा के महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने विस्तारपूर्वक सभी मोर्चा, प्रकोष्ठओं के गठन के संबंध में जानकारी देते हुए सभी प्रमुख पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ करने तथा मंडल स्तर की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही करने की बात कही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर चांपा से आनंद केवर्ट की रिपोर्ट….

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47