ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, सोनिया, मनमोहन, राहुल और कई अन्य नेताओं ने वोट डाला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, सोनिया, मनमोहन, राहुल और कई अन्य नेताओं ने वोट डाला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर/ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला। मतदान करने से पहले सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया।.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनके साथ वहां उन लगभग 40 नेताओं ने भी मतदान किया, जो उनके साथ इस यात्रा में ‘भारत यात्री’ हैं। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, “मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।”.

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!