छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मनखे-मनखे एक समान के संदेश से बाबा गुरू घासीदास ने दुनिया को दी महान सीख – आशीष छाबड़ा

मनखे-मनखे एक समान के संदेश से बाबा गुरू घासीदास ने दुनिया को दी महान सीख – आशीष छाबड़ा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक बेरला के ग्राम पंचायत बहेरा में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंतती में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा शामिल हुए। ग्रामवासियों एवं समाज के द्वारा अतिथिगणों का पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ भव्य स्वागत किए। सर्वप्रथम परमपूज्य गुरु बाबा घासीदास की पूजा अर्चना किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का विषय है परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास जयंती का भव्य कार्यक्रम रखा गया है, बाबा गुरु घासीदास का ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का संदेश हम सबका आदर्श हैं। कुछ ही शब्दों में गुरु घासीदास बाबा ने इतना अद्भुत संदेश दुनिया को दिया है, इससे यह भी पता चलता है कि हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में हृदय के उद्गारों को व्यक्त करने की कितनी अद्भुत क्षमता हैं। गुरू घासीदास बाबा ने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ सभी लोग बराबर है, इसमें आदर्श समाज की परिकल्पना है, उनकी संकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में हम सब बहुत सद्भाव से रहते हैं, सद्भाव हमारी संस्कृति का मूल है, बाबा गुरु घासीदास ने सत के मार्ग पर चलते हुए समाज के अधंकार को दूर करने का प्रयास किया, छत्तीसगढ़ की धरती में बाबा गुरु घासीदास जी अवतरित हुए और छत्तीसगढ़ी बोली में जन जन तक अपना संदेश पहुंचाया। समानता, सामाजिक, समरसता का संदेश देकर बाबा ने मानव समाज को एक सूत्र के जोड़ने का कार्य किया। पंथी गीत और नृत्य छत्तीसगढ़ का एक ऐसा लोक संगीत है, जिसमें अध्यामिकता की गहराई तो है ही, साथ ही भक्त की भावनाओं की ज्वार भी है, इसमें जितनी सादगी है उतना ही आकर्षण और मनोरंजन भी हैं। इस अवसर पर अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रवि परगनिया सरपंच तरालीम, रामसिंग गायकवाड़ सरपंच, जेठूराम साहू, सीताराम साहू, महेतरु साहू, हरिहर साहू, साधेलाल गायकवाड़, राजाराम भारती, भीखम जांगड़े, रामसताव देशलहरा, उमेदी कुर्रे, राहुल गायकवाड़, विवेक, नारायण, राजकूमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!