ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

अंसल बिल्डवेल को फरीदाबाद में परियोजना शुरू करने के लिए स्वामी कोष से 47 करोड़ रुपये मिलेंगे

अंसल बिल्डवेल को फरीदाबाद में परियोजना शुरू करने के लिए स्वामी कोष से 47 करोड़ रुपये मिलेंगे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी अंसल बिल्डवेल को सस्ते और मध्यम आय वाले आवास (स्वामी) के लिये कोष की विशेष व्यवस्था से 47 करोड़ रुपये मिलेंगे।

कंपनी को यह राशि फरीदाबाद में करीब 900 इकाई वाली आवासीय परियोजना को पूरा करने के लिए दी जायेगी। वित्त परामर्श कंपनी संभव कंसल्टेंसी ने इस समझौते को पूरा करने में मदद की है।

अंसल बिल्डवेल ने एक दशक पहले फरीदाबाद सेक्टर 80 में एक स्थानीय बिल्डर के साथ संयुक्त उद्यम में एक आवासीय परियोजना ‘अंसल क्राउन हाइट्स’ शुरू की थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संयुक्त उद्यम भागीदार के साथ विवाद के कारण 18 एकड़ की इस परियोजना के निर्माण में काफी देरी हुई।

अंसल बिल्डवेल के मुख्य वित्त अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा, ‘‘स्वामी कोष ने अंसल क्राउन हाइट्स परियोजना को पूरा करने के लिए 47 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है। इसके बाद से ही निर्माण गतिविधियों को शुरू कर दिया है।’’

गौरतलब केंद्र सरकार ने देश भर में रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करने के लिए नवंबर 2019 में किफायती और मध्यम आय आवास (स्वामी) नाम से 25,000 करोड़ रुपये का कोष शुरू किये जाने की घोषणा की थी। एसबीआई कैप इस कोष का देख रेख करता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!