छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्पी अजय मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने कहा – मंडावी ने अपनी कला से जिन ऊंचाईयों को छुआ, वह आने वाली पीढ़ी के लिए है प्रेरणादायी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित काष्ठशिल्प के सिद्धहस्त कलाकार अजय मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने मंडावी को देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने काष्ठ कलाकार मंडावी केवल कांकेर जिले ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के भी गौरव हैं। आदिवासी समुदाय के इस कलाकार की अद्भुत कला और शिल्प से प्रदेश को नई पहचान मिली है। किसी भी प्रकार के विधिवत् प्रशिक्षण और किसी तरह की आर्थिक सहायता के बिना अपने ही सीमित संसधानों से कला के क्षेत्र में जिन ऊंचाईयों को उन्होंने छुआ, वह आने वाले पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।
गौरतबल है कि मंडावी ने अपनी कला की यात्रा में अनेक सुंदर प्रतिमानों को गढ़ा है। इनमें से एक मुख्यतः शांता आर्टस कला समूह ऐेसे बंदी समूह का प्रतिष्ठित नाम हैे, जिसके अधिकांश सदस्य अलग-अलग समय में नक्सली बारदात से छूटकर कला के माध्यम से समाज के मुख्यधारा में जुड़ गए हैं। यह एक ऐसा सेतु है, जो कैदियों के पुर्नवास के लिए नैतिक ढंग से आर्थिक उपार्जन करने के लिए बनाया गया है। इसके प्रशिक्षक और मार्गदर्शक काष्ठ कलाकार अजय मंडावी हैं, जो कैदियों को कला की शिक्षा देने की साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से समाज में एक बेहतर मुनष्य के रूप में गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए तैयार करते है। वे इन कैदियों के लिए एक बेहतर सामाजिक वातावरण भी रचते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!