
प्रौढ़ शिक्षार्थी महापरीक्षा 30 सितंबर को
प्रौढ़ शिक्षार्थी महापरीक्षा 30 सितंबर को
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पढ़ना- लिखना अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर 2021 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन हेतु महापरीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षार्थी निर्धारित समय में उपस्थित होकर परीक्षा केन्द्र में सम्मिलित होंगे। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के नजदीक शासकीय स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा।
महापरीक्षा में केवल ऐसे शिक्षार्थी ही आंकलन में शामिल होंगे जिनका नाम सीजी स्कूल पोर्टल में अपलोड हो तथा जिनके द्वारा मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में बुनियादी प्रवेशिका का पठन-पाठन पूर्ण कर लिया हो। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा साक्षरता मिशन के विकासखण्ड परियोजना अधिकारियों को परीक्षा आयोजन के संबंध में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।












