कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बारिश से पहले सड़कों-पुलों को पूरा करने के निर्देश

कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग और पीडब्ल्यूडी सेतु के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कोरबा, 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग तथा पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया एवं भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों में तेज प्रगति लाते हुए समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई तथा कार्य पूर्ण करने वाले ठेकेदारों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं सब इंजीनियर निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें, नियमित रूप से साइट निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करें तथा लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्य पूर्ण होने पर संबंधित विभाग को हस्तांतरण (हैंडओवर) भी समय पर किया जाए।


पीवीटीजी क्षेत्रों में मार्च तक सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवारों के ग्रामों तक सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों के ग्रामों तक मार्च माह तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने ग्राम गौरव पथ एवं डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को भी मार्च तक पूर्ण करने पर जोर दिया।


लोक निर्माण विभाग के कार्यों में प्राथमिकता

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, स्कूल, अस्पताल एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रिपेयरिंग सहित कम लागत वाले कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


पुल-पुलिया निर्माण की विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन पुल-पुलियों की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी ब्रिज को निर्देश दिए कि कोड़ियाघाट–झोरा पुल का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण किया जाए।
इसके अलावा सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल, दीपका–जवाली–चाकाबुड़ा, गुंजन नाला, लेमरू–श्यांग, दर्री–बेलगिरीनाला, लीलागर नदी पर पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


मिशन मोड में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कर समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कार्य पूर्ण होने एवं बिल प्रस्तुत किए जाने पर परीक्षण उपरांत तत्काल भुगतान किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण, तथा शासन के निर्देशानुसार मंगलवार एवं बुधवार को जनदर्शन में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने छोटे-छोटे कार्यों को मिशन मोड में अप्रैल-मई तक पूर्ण करने तथा डीएमएफ अंतर्गत पुराने लंबित कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!