Advertisement

झारखंड : कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता ज़ूम एप्प के माध्यम से बैठक आयोजित

कोविड -19 संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सीय उपचार को और बेहतर एवं सुदृढ़ करने की आवश्यकता:- उपायुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लातेहार :- कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। मंगलवार को रात 10:00 बजे जूम एप के माध्यम से राजहार कोविड केयर सेन्टर में भर्ती मरीजों की स्थिति जानने एवं विधि व्यवस्था जानने को लेकर उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने डॉक्टर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से राजहार केयर सेंटर में दवाइयों की उपलब्धता, पीने का पानी, स्ट्रेचर, एवं विधि व्यवस्था जैसी जरूरी सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त किया.तथा
स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को नियंत्रित करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। कोविड-19 को नियंत्रित करने हेतु हमें स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर एवं सुगम बनाने पर जोर देना होगा। ताकि संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराया जा सकें। उपायुक्त अबु इमरान ने, साफ कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कोविड केयर सेंटर में कार्यरत सभी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ कि हर जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। तथा किसी भी सुविधा की कमी होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें उन्हें हर बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाएगी। उसी प्रकार डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य करने में अपनी ओर से हर संभव प्रयास करें। इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा, सदर प्रमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47