
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के अपने अंतिम चरण में शेगांव की ओर बढ़ी
‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के अपने अंतिम चरण में शेगांव की ओर बढ़ी
अकोला/ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के 12वें दिन शुक्रवार को सुबह अकोला जिले के बालापुर से बुलढाणा के शेगांव की ओर बढ़ी, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.
यात्रा बालापुर के कुप्टा में जिला परिषद स्कूल से सुबह छह बजे शुरू हुई। इसके शेगांव पहुंचने पर कांग्रेस नेता प्रसिद्ध श्री संत गजानन महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।.












