Advertisement

जशपुरनगर : निःशुल्क टीकाकरण में आगे बढ कर टीका लगवाने के कलेक्टर ने की अपील 

कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित एवं वैज्ञानिक मापदण्डों के है अनुरूप- कावरे

जशपुरनगर 05 मई 2021कलेक्टर  महादेव कावरे ने जशपुर जिले के नागरिकों को कोरोनावायरस की टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा है कि राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्ड धारी परिवारों का निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जशपुर जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाया जा कर इस वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। अंत्योदय परिवार के लोग बढ़कर आगे आए और इस अभियान में शामिल होकर अपना टीका लगवा कर शासन प्रशासन का सहयोग करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर कावरे ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक संपादन किया जा रहा है तथा अब तक हेल्थ केयर वर्कर 13434 जो 86 प्रतिशत, फ्रंटलाइन वर्कर 7519 जो 88 प्रतिशत एवं सिटीजन वैक्सीनेशन में 143760  जो 78 प्रतिशत हितग्राहियों को टीकाकृत किया जा चुका है।   जिसमें स्वास्थ्य कर्मी आंगनबाड़ी, मितानिन, राजस्व, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय, पंचायत विभाग, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों तथा 45 व 60   उम्र के कोमाब्रीड सहित आम जनता सभी विभाग प्रमुख एवं जिले के गणमान्य नागरिक एवं उन्होंने स्वयं परिवार सहित पूर्णा का टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि आप सभी निर्भीक होकर इस अभियान में शामिल होते हुए अपना टीकाकरण कराएं कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित तथा वैज्ञानिक मापदंडों के अनुरूप है। उन्होंने   कहा कि कोरोना के प्रकरण में ग्रामीण क्षेत्रों में काफी बढ़ोतरी हुई है तथा कई लोग असमय काल कलवित हो रहे हैं, इससे बचने का एकमात्र तरीका समय रहते कोरना का टीका लगवाना है। अतः किसी तरह के अभाव में न पड़े तथा 18 से 44 वर्ष आयु के युवा सामने आकर  कोरोना का टीका लगवाए तथा समाज को स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग दें साथ ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन  का प्रथम डोज लगा चुके हितग्राहियों को समय पर कोरोना वायरस का द्वितीय डोज लगवाने की अपील की जिससे सब मिलकर स्वयं की रक्षा के साथ-साथ समाज की रक्षा कर सकें ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57