देशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक लगभग 18 करोड़ नि:शुल्क वैक्सीन की खुराक दी हैं

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी एक करोड़ से ज्यादा खुराक मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है

अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नौ लाख से अधिक वैक्सीन खुराक मिल जायेंगी

महामारी की रोकथाम और बचाव के लिये केंद्र सरकार ने जो पंचकोणीय रणनीति बनाई है, उसमें टीकाकरण की अहम हिस्सेदारी है। यह पंचकोणीय रणनीति टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, कोविड आचरण और टीकाकरण है। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके पूरे भारत में टीकाकरण अभियान में हाथ बंटा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक लगभग 18 करोड़ वैक्सीन (17,93,57,860) की खुराक नि:शुल्क मुहैया की हैं। इनमें से बरबाद हो जाने वाली वैक्सीनों को मिलाकर कुल 16,89,27,797 खुराकों की खपत हुई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी एक करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, यानी 1,04,30,063 खुराकें, जिन्हें अभी लगाया जाना है। कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां वैक्सीन का हिसाब-किताब संतुलित नहीं है, क्योंकि वहां खपत (बरबाद होने वाली वैक्सीन सहित) आपूर्ति से अधिक दिखाई दे रही है। इसका कारण यह है कि इन राज्यों ने सशस्त्र बलों को दी जाने वाली वैक्सीन को अपने हिसाब में दर्ज नहीं किया है।

इसके अलावा, नौ लाख (9,24,910) से अधिक वैक्सीन खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जायेंगी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010VLH.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S8EA.jpg      https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003P8Z2.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DNRD.jpg

एचएफडब्लू/कोविड वैक्सीन डोज – राज्यों को/10 मई, 2021

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!