Advertisement

विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्री का केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समुचित आबंटन

विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्री का केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समुचित आबंटन

इससे मैदानी स्तर पर संसाधन में बढ़ोतरी

भारत का कुल टीकाकरण का दायरा 16.25 करोड़ के पार;देशभर में टीकाकरण अभियान का विस्तार

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18-44 आयुवर्ग के नौ लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये गये

पिछले 24 घंटों में 3.29 लाख से अधिक लोग ठीक हुये; ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि

अप्रैल में औसत साप्ताहिक रिकवरी लगभग 53 हजार से बढ़कर तीन लाख हुई

पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान देश में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा रोजाना बढ़ते मामलों और बढ़ती मृत्युदर के कारण दबाव में आ गया है।

वसुधैव कुटुम्कम् की भावना का पालन करते हुये, विश्व समुदाय ने मदद का हाथ बढ़ाया है और वैश्विक कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में भारत के प्रयासों को समर्थन दिया है।

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 के बाद से ही कोविड-19 राहत सामग्री, मेडिकल आपूर्ति और उपकरण अंतर्राष्ट्रीय सहायता के रूप में मिलते रहे हैं। ये सहायता विभिन्न देशों से प्राप्त हुई है। जो भी सामग्री अब तक मिली है, उन्हें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आबंटित किया गया। राहत सामग्री का बड़ा हिस्सा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहुंचाया गया है। यह लगातार चलने वाली गतिविधि है। इसका उद्देश्य है कि विभिन्न उपायों और जरियों से सहायता दी जाये, ताकि इस संकट की घड़ी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी से लड़ने में मजबूती मिले।

दूसरी तरफ,देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होते ही कोविड टीकाकरण की कुल तादाद आज 16.25 करोड़ को पार कर गई।

12 राज्यों में 18-44 आयुवर्ग के 9,04,263 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़ (1026), दिल्ली (1,29,096), गुजरात (1,96,860), जम्मू-कश्मीर (16,387), हरियाणा (1,23,484), कर्नाटक (5,328), महाराष्ट्र (1,53,966), ओडिशा (21,031), पंजाब (1,535), राजस्थान (1,80,242), तमिलनाडु (6,415) और उत्तरप्रदेश (68,893) शामिल हैं।

आज सात बजे प्रातः तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 29,34,8444 सत्रों के जरिये कुल 16,25,13,339 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें 94,80,739 स्वास्थ सुविधा कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली और 63,54,113 स्वास्थ सुविधा कर्मियों ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 1,36,57,354 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 74,25,592 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 9,04,263 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 1,29,15,354 अन्य लाभार्थियों (60 वर्ष से अधिक) ने पहली और 5,31,16,901 ने दूसरी खुराक ली। पैंतालीस से 60 वर्ष के लाभार्थियों में से 5,38,15,026 को पहली और 48,43,429 को दूसरी खुराक दी गई।

 

एचसीडब्लू पहलीखुराक 94,80,739
दूसरीखुराक 63,54,113
एफएलडब्लू पहली खुराक 1,36,57,922
दूसरी खुराक 74,25,592
18-44 वर्ष आयुवर्ग पहली खुराक 9,04,263
45-60 वर्ष आयुवर्ग पहली खुराक 5,38,15,026
दूसरी खुराक 48,43,429
60 वर्ष से ऊपर पहली खुराक 5,31,16,901
दूसरी खुराक 1,29,15,354
  योग 16,25,13,339

 

देश में अब तक जितनी खुराक दी गई हैं, उनमें से दस राज्यों का हिस्सा 66.87 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TMKW.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 19 लाख से अधिक टीकों की खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 110वें दिन (5 मई, 2021) को 19,55,733 वैक्सीन की खुराक दी गई। कुल 15,903 सत्रों में 8,99,163 लाभार्थियों को पहली खुराक और 10,56,570 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांकः पांच मई, 2021 (110वां दिन)

एचसीडब्लू पहलीखुराक 17,530
दूसरीखुराक 30,844
एफएलडब्लू पहलीखुराक 88,803
दूसरीखुराक 89,932
18-44 वर्ष आयुवर्ग पहलीखुराक 2,32,028
45-60 वर्ष आयुवर्ग पहलीखुराक 4,02,585
दूसरीखुराक 4,21,409
60 वर्ष से ऊपर पहलीखुराक 1,58,217
दूसरीखुराक 5,14,385
कुल उपलब्धि पहली खुराक 8,99,163
दूसरी खुराक 10,56,570

 

भारत की अमूल रिकवरी अद्यतन 1,72,80,844 रही। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.99 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,29,113 रिकवरीदर्ज की गई।

दस राज्यों में नई रिकवरी दर 74.71 प्रतिशत रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XGZ8.jpg

नीचे दिये गये ग्राफ से पता चलता है कि सप्ताह-दर-सप्ताह औसतन रोजाना कितने मरीज ठीक हुये। अप्रैल की शुरूआत में केवल 53,816 मरीज ठीक हुये थे, लेकिन अप्रैल के अंत से आज समाप्त होने वाले सप्ताह तक रिकवरी की दर तीन लाख से अधिक हो गई, यानी इस अवधि में कुल 3,13,424 मरीज ठीक हो गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I2JF.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 4,12,262 नये मामले दर्ज हुये।

महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान जैसे दस राज्यों में 72.19 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुये हैं।

महाराष्ट्र में सबसे एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 57,640 हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 50,112 नये मामले दर्ज हुये, जबकि केरल में कुल 41,953 नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041112.jpg

 

भारत का सक्रिय केस-लोड 35,66,398 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय केस-लोड में 79,169 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई।

बारह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 81.05 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005P165.jpg

 

राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आ रही है, और इस समय वह 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,890 मौतें दर्ज की गईं।

दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 75.55 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (920) हुई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रोजाना के हिसाब से 353 मौतें दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006XS8I.jpg

 

पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड 19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश) और मिजोरम शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47