ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की हुई महत्वपूर्ण बैठक

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की हुई महत्वपूर्ण बैठक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

संवाददाता/ विवेक चौबे/गढ़वा : जिला स्थित बाबा खोनहरनाथ मंदिर के प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गढ़वा जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन व संगठन के विस्तार पर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी के द्वारा किया गया तथा बैठक का संचालन गढ़वा जिले के प्रभारी श्री ब्रजेंद्र पाठक ने किया।

बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन प्रभारी शुशिला मिश्रा ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक व ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश प्रभारी अरूण शुक्ला की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।

मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुशुला मिश्रा ने कहा की मौजूदा समय में ब्राह्मण एकता ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही यह संगठन जिले के सभी प्रखंडों में पहुंच कर एकता व समाज कल्याण हेतु तमाम ब्राह्मण समाज को एकत्रित करेगी। वहीं अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाठक ने कहा की संगठन बेहद दृढ़ रूप से इस प्रयास में लगी है की समाज के लगभग हर आदमी को इस संगठन से जोड़ कर ब्राह्मण समाज के स्तंभ को मजबूती दी जाए। साथ ही संगठन के जरिए जन कल्याण को बढ़ावा देने हेतु भी एक अहम कदम उठाए जाएं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रभारी अरूण शुक्ला ने कहा की वर्तमान समय में लगभग सभी पार्टियों व संगठनों द्वारा ब्राह्मण समाज को नजरंदाज व दरकिनार किया जा रहा है, जिसको देखते हुए ही संगठन की विस्तृत कर के समाज के आखिरी जन तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है। बैठक का संचालन कर रहे जिला प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक ने अपने भाषण में यह कहा की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक ब्राह्मण समाज के लोगों ने देशहित में अनेको महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उसके बावजूद भी हमारे समाज को निरंतर दरकिनार किया गया। पर अब संगठन विस्तार के साथ जल्द ही एक बार फिर से ब्राह्मण समाज एकजुट होकर पुनः एक बार जनहित में अहम योगदान देगा।

मंदिर प्रांगण में आयोजित इस बैठक में अशोक तिवारी, उपेन्द्र नारायण द्विवेदी, रामलला दुबे, विनोद बिहारी द्विवेदी, गोपाल दुबे, दीनानाथ तिवारी, रंगनाथ मिश्र, अशोक तिवारी, धीरेंद्र कुमार पांडेय, नारद पांडेय, अजित कुमार पांडेय, देववंश दुबे, धीरेंद्र कुमार पांडेय, निरंजन तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!