गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार अभियान
अहमदाबाद/ गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 पर मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा।.
इन 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है। शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।.












