Advertisement

झारखंड : उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार तथा अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड को दूसरे राज्यों से वापस लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के कोरोना जाँच के उपरांत नेगेटिव पाये जाने पर रखने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने हेतु जिला/अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय में भवन चिन्हित कर सूची आज ही अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है l

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार तथा अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड को दूसरे राज्यों से वापस लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के कोरोना जाँच के उपरांत नेगेटिव पाये जाने पर रखने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने हेतु जिला/अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय में भवन चिन्हित कर सूची आज ही अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है l

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अजय सिन्हा ब्यूरो चीफ लातेहार :- दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक वापस आने लगे हैं l जिससे राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार की संभावना बढ़ गयी है l कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के द्वारा दूसरे राज्यों से वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों का कोरोना जाँच कराने तथा नेगेटिव पाये जाने पर उन्हें सरकारी क्वारंनटाइन सेंटर में रखने का निर्देश दिया है l कोरोना जाँच में पॉजिटिव पाये जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार अलग कमरे/भवन में रखने का निर्देश दिया है l राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार तथा अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड को कोरोना जाँच में नेगेटिव पाये जाने वाले प्रवासी श्रमिको को रखने के लिए क्वारंटाईन सेंटर बनाने हेतु जिला/अनुमंडल/ प्रखंड मुख्यालय में भवन चिन्हित कर सूची आज ही अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है l
*उपायुक्त अबु इमरान ने इस सम्बन्ध में अनुमंडल पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिया है l*
क्वारंटाईन सेंटर रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के समीप बनाया जाए l सेंटर में पानी,बिजली शौचालय इत्यादि की व्यवस्था हो l क्वारंटाईन सेंटर में भोजन, बेड, जेनेरेटर टेंट इत्यादि की व्यवस्था बाह्य स्रोत से करें l क्वारंटाईन सेंटर में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल गन, मेडिकल किट इत्यादि की समुचित व्यवस्था रखें l क्वारंटाइन सेंटर में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करें l क्वारंटाइन सेंटर में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करें l जाँच में संक्रमित जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को अलग कमरे/ भवन में रखने हेतु व्यवस्था करें l प्रवासी श्रमिक कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन/वेरियन्ट/म्यूटेंट से संक्रमित हो सकते है अत: उनके सैंपल कलेक्शन के लिए अलग से व्यवस्था करें l प्रवासी श्रमिकों में हाई वायरल लोड से संक्रमित की पहचान कर उसकी सूची संधारित करें l

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47