छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

कुख्यात चोर से 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत के चोरी किए गए 6 मोटर सायकल सहित गिरफ्तार

कुख्यात चोर से 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत के चोरी किए गए 6 मोटर सायकल सहित गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आरोपी मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा व कोरबा से किया था चोरी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर रेवटी चौकी की पुलिस ने एक कुख्यात चोर से विभिन्न जिलों से चोरी किए गए 6 मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत 3 लाख 15 हजार रूपये है। दिनांक 04.04.2022 को चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी को मुखबीर से सूचना मिली कि रामपुर में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी की पुलिस ग्राम रामपुर पहुंची और संदिग्ध एक व्यक्ति को फैशन प्रो मोटर सायकल सहित पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेन्द्र उर्फ मोनू पिता श्याम रतन उम्र 26 वर्ष निवासी सिरमीना चौकी कोरबी, थाना पसान जिला कोरबा का रहने वाला बताया जिससे मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। हिकमत अमली से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने 5 और मोटर सायकल चोरी कर छुपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर फैशन प्रो, होण्डा ड्रीम योगा, होण्डा सीबी साईन डीएक्स, हीरो स्पेलेन्डर व हीरो होण्डा साईन मोटर सायकल बरामद किया जो चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर कुल 6 नग मोटर सायकल कीमत 3 लाख 15 हजार रूपये का जप्त कर इस्तगाशा क्रमांक 01/22 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही कर आरोपी महेन्द्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने इन मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा एवं कोरबा से चोरी करना बताया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी, प्रधान आरक्षक रामकुमार पैंकरा, अखिलेश यादव, आरक्षक रविन्द्र साय सैनिक रामा सक्रिय रहे।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!