Advertisement

कटघोरा ब्रेकिंग : लॉकडाउन में जुआ खेलने बैठे इन 5 बडे व्यापारियों पर जुर्म दर्ज, 2200 नगदी रकम भी जप्त…

‎कोरबा/कटघोरा :- लॉकडाउन में जब लोगों का घरों से निकलना मना है तब कटघोरा में धन्ना सेठों ने मिलकर मनोरंजन के लिए जुआ का फड़ सजाया। इनमेें एक होम आइसोलेशन पर भी है। कटघोरा क्षेत्रांतर्गत सांझा चूल्हा के पीछे एक व्यापारी द्वारा खरीदे गए मकान में ये लोग जुआ खेलने बैठे। इसकी सूचना मिलने पर देर शाम पुलिस ने दबिश दी। मौके से 52 पत्ती ताश, 2200 रुपए नगद बरामद कर जप्त किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि जुआ खेलते पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल व संजय अग्रवाल को पकड़ा गया। इन सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के अलावा महामारी नियंत्रण अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि आरोपी अनिल अग्रवाल की पुत्री कोरोना संक्रमित है और पूरा परिवार होम आइसोलेशन में है, फिर भी बाहर निकल कर जुआ खेलने गया था। एक आरोपी व्यवसायी होने के साथ क्षेत्र का बड़ा सिविल ठेकेदार और एक अन्य आरोपी डीजल चोरी करवाकर बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले इस पर कार्यवाही भी हो चुकी है। शेष आरोपी भी रसूखदार हैं। इस जुआ और धरपकड़ की पूरे कटघोरा में चर्चा गर्म है।

कटघोरा से गुरुबक्श सिंह संधु की रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47