पहली छमाही में 2.3 लाख करोड़ रुपये के कोयले का आयात
नयी दिल्ली/ भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 2.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 13 करोड़ 19.2 लाख टन कोयले का आयात किया।.
कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा को दिए एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 2.28 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 20 करोड़ 89.3 लाख टन कोयले का आयात किया था।.















