गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन – कलेक्टर लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण

रिपोर्ट-रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद 10 अगस्त 2021/ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं और विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रकरणों का निराकरण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो। संबंधित विभाग योजनाओं के  क्रियान्वयन के संबंध में ऑनलाईन एंट्री कराना भी सुनिश्चित करें। जिले में गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर की खरीदी नियमित हो,साथ ही गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य भी जारी रहे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पौधरोपण के दौरान गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट खाद का उपयोग कराये। कलेक्टर ने कहा कि नये स्वीकृत गौठान का निर्माण मुख्य सड़क मार्ग के किनारे हो, संबंधित जनपद सी.ई.ओ यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्यापन कार्य प्रारंभ होने के साथ ही शेष नियुक्तियां हेतु तत्काल विज्ञापन निकालने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं का संचालन दो पालियां में किया जाये। जिले के शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के साथ ही अन्य सभी स्कूलों में भी कोरोना गाइडलाइन का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का नियमित कोरोना टेस्ट कराने सी.एम.एच.ओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी एस.डी.एम को संबंधित क्षेत्र के प्रमुख बाजार ओपन कराने तथा सी.एम.एच.ओ को हाट-बाजार क्लिनिक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी एस.डीएम को तैयारियां प्रारंभ रखने तथा सी.एम.एच.ओ को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हेतु शेड निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जल जीवन मिशन के कार्य की समीक्षा करते हुए मिशन अंतर्गत गावों में पेयजल उपलब्धता हेतु कार्यो में प्रगति लाने ई.पी.एच.ई को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सभी एस.डी.एम को जवाब दावा के प्रकरणों पर ध्यान देने तथा माननीय उच्च न्यायालय में समयावधि में जवाब प्रस्तुत कराने निर्देशित किया। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये है। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री संदीप अग्रवाल, एस.डी.एम गरियाबंद श्री विश्वदीप, एस.डीएम मैनपुर श्री सूरज साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, ए.सी.टी श्री एल.आर कुर्रे, डी.डी.ए श्री एफ.आर. कश्यप सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे थे।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!