Advertisement

अपने विदाई समारोह में भावुक हुए ड्यूटी सीएमओ डॉ मिश्रा चिकित्सालय स्टाफ ने कहा विश्रामपुर को छोड़कर मत जाइए सर

अपने विदाई समारोह में भावुक हुए ड्यूटी सीएमओ डॉ मिश्रा चिकित्सालय स्टाफ ने कहा विश्रामपुर को छोड़कर मत जाइए सर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही /बिश्रामपुर/-38 वर्षों से केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर के ड्यूटी सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर प्रकाश चंद्र मिश्रा आज सेवानिवृत्त हो गए, जिन्हें चिकित्सालय परिवार ने गमगीन माहौल में सपरिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी।
चिकित्सालय परिवार के सदस्यों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित समारोह में भावुक हुए डॉक्टर प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि चिकित्सालय परिवार के प्रत्येक सदस्यों ने जो हमें मान सम्मान एवं सहयोग निरंतर बनाए रखा एक संतान ही अपने पिता को इस प्रकार का सामान दे सकता है। मैं कृतज्ञ हूं आपकी इस सम्मान के लिए। मैं यहां से विदा अवश्य हो रहा हूं पर अलविदा नहीं कहूंगा ।आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे। इस अवसर पर सेवा निवृत ड्यूटी सीएमओ की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गा मिश्रा ने कहा कि कि जो आप सब हम सब के विषय में प्रशंसा कर रहे हैं यह आप सबों का अच्छे होने का प्रमाण है ।आप सब अच्छे हैं। आप की नजरिया अच्छी है, इसलिए हम सब अच्छे दिखते हैं। इस अवसर पर चिकित्सालय के सीएम डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने कहा कि आपका अनुभव चिकित्सालय को आगे बढ़ाने में हमेशा मार्ग प्रशस्त करेगा। आपकी कमी हमें खलती रहेगी। हम सबका आपसे आग्रह है कि आप सेवानिवृत्ति के बाद भी विश्रामपुर में ही रहे, ताकि हम सब का मार्ग प्रशस्त करते रहे ।
इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार, डॉक्टर जे एस पैक्रो, डॉक्टर श्रीय लाल ,डॉक्टर बी सोढ़ी, डॉ अशोक , डॉक्टर मिश्रा के साथ रहने का अपना अनुभव रखा। इस अवसर पर मेट्रन सिस्टर एलसी एलेग्जेंडर ,मार्गेट, सिस्टर राम चल, सुधा, लिली केरकेटा, सी रेनू ,जय मनी नीलम, विमला बरवा सहित वीआर मुरलीधर, मनोज, नरेंद्र सिंह चौहान, सेनापति प्रधान आदि उपस्थित थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57