कोरबाछत्तीसगढ़राज्य

कोरबा : दिलिप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा मृतको के परिवार को 5-5 लाख मुआवजा प्रदान किया गया

कोरबा/पाली :- अभी वर्तमान समय में कटघोरा -बिलासपुर के मध्य “नेशनल हाईवे मार्ग” का फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है । जिसका कार्यभार दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड के द्वारा लिया गया है । कंपनी के द्वारा पाली विकासखंड के अंतर्गत के ग्राम पंचायत चैतमा में अपने कार्य के विस्तार अथवा पुर्ण आकृति देने हेतु प्लांट का स्थापना कर संचालन एवं अस्थाई कैंप आफिस भी संचालित किया गया है ।जहां कार्य हेतू बाहरी एवं स्थानीय ठेका श्रमिकों को कार्य पर रखा गया है ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ज्ञात हो कि अभी हाल ही मे रात्रि के समय कंपनी के कार्य में लगी गिट्टी लोड एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 6187 द्वारा दो स्थानीय ठेका श्रमिक प्रकाश पिता फिरत चौहान उम्र 22 वर्ष एवं रवि सिंह पिता परमेश्वर राजपुत उम्र 19 वर्ष जो कि चैतमा के ही निवासी थे का उक्त ट्रेलर के चपेट में आ कर दुर्घटना एवं अनहोनी वश मृत्यु हो गया था जिसे देख स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश देखा गया था ,चुंकि स्थानीय लोगों ने क्रोधवश उक्त ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया था । परन्तु फिर भी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते दोनो मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए मुआवजे की राशि प्रदान कर श्रमिक युवकों के मृत्यु पर शोक व्यक्त किया ।
जिले के अंतिम छोर बगदेवा से कटघोरा तक NH130 में इन दिनों फोरलेन डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है लगभग साढ़े आठ सौ करोड़ के फोरलेन सड़क निर्माण का टेंडर मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन कंपनी लिमिटेड द्वारा लिया गया है ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उक्त कंपनी के हेड आफ डिपार्टमेंट एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सेफ्टी रुल्स को फालो कर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के साथ वर्करों एवं श्रमिको से काम लिया जाता रहा है परन्तु फिर भी मध्य रात्रि यह घटना घटित हो ही गई जिस पर कंपनी ने गहरा दुख व्यक्त किया ।

पाली से रमेश राज की रिपोर्ट..!

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

प्रदेश ख़बर

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!