छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में पति ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में पति ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका पर पति ने ग्रामीण की गैती मारकर हत्या कर दी।इस दौरान बीच बचाव करने आई ग्रामीण की पत्नी को भी आरोपी ने गैती मारकर घायल कर दिया।इस घटना के बाद आरोपी पति को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डाँगबूड़ा पटेलपारा निवासी गोड्डो तिर्की उर्फ गेद्दा को इस बात की शंका थी कि गाँव का दुकानदार कुंदल एक्का का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।जिसकी वजह से वह कुंदल के साथ रंजिश रखता था।इसी रंजिश की वजह से घटना की रात 11 बजे वह हाथ मे गैती लिए कुंदल के घर पहुँचा और अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा कुंदल के सिर पर गैती से दो बार वार किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अचानक हुये इस हमले से कुंदल को संभलने का मौका नही मिला और वह जमीन पर गिर पड़ा।इसी बीच कुंदल की पत्नी बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उसके सिर पर भी गैती से वार कर उसे घायल कर दिया।इस घटना के बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया।कुंदल कि पत्नी की चीख पुकार सुन परिजन एवं पास पड़ोस के लोग वहाँ जमा हो गए और 108 की मदद से इलाज हेतु कुंदल एवं उसकी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल के लिए रवाना हुये।

किंतु इस हमले में गंभीर रूप से घायल कुंदल ने इलाज से पूर्व बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।वही प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की हालत में सुधार है फिलहाल वह खतरे से बाहर है।पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 302,307 एवं 450 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश नारंग एवं पुलिस बल सक्रिय थी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!