Advertisement

CRIME: देशभर में KYC अपडेट कराने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

रायपुर। देशभर में केवायसी (KYC)अपडेट करने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अंतर्राज्यीय ठग सुनील कुमार मण्डल को झारखंड से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कबीर नगर अविनाश प्राईड निवासी प्रार्थिया को अपना शिकार बनाया था। आरोपी ने फोन-पे में केवायसी अपडेट करने के नाम पर प्रार्थिया को अपने झांसे में लिया था। आरोपी प्रार्थिया से 2 लाख 95 हजार रूपये का ठगी किया है। आरोपी केवायसी अपडेट करने एवं एनीडेस्क एप के माध्यम से अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने झांसे में लेकर करता है देशभर में ठगी। आरोपी के खलाफ कबीर नगर थाने में अपराध दर्ज है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उमा मिश्रा ने कबीर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 04.07.2022 को शाम 05.30 बजे उसके मोबाइल नंबर में किसी अज्ञात नम्बर 87570-87202 धारका का फोन आया और उसने प्रार्थिया से कहा कि आपके फोन-पे की केवायसी नहीं हुई है, इसलिए कल आपके अकाउंट से 2,200/- रूपये कट जाएगा, यदि आपको 2,200/- रूपये नहीं कटवाना है तो जैसा मैं बताता हूं, आप करिये कुछ ही मिनट में आपका केवाईसी कंपलीट हो जाएगा, जिस पर प्रार्थिया द्वारा हां कहने पर उसके द्वारा मैं अपने सिनियर से आपकी काॅल कनेक्ट कर रहा हूं तथा काॅल काट कर दूसरे मोबाईल नंबर 9060185892 से प्रार्थिया को काॅल किया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक द्वारा फोन-पे में जाकर उसके बताए अनुसार प्रोसेस किया गया। कुछ देर पश्चात् उसके द्वारा केवाईसी वेरिफिकेशन का मैसेज आया या नहीं पूछने पर प्रार्थिया द्वारा नहीं आया बताया गया, तो उसके द्वारा प्रार्थिया को एटीएम कार्ड को फोन-पे स्केनर से स्केन करने बोलने पर जिस पर प्रार्थिया द्वारा अपना एटीएम कार्ड स्कैन किया गया, स्कैन करते ही प्रार्थिया के स्टेट बैंक अकाउंट नंबर से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे प्रार्थिया द्वारा पूछने पर अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक ने कहा कि किसी टेक्नीकल एरर की वजह से पैसे कटने के मैसेज आ रहे हैं, आपके पैसे वापस आ जाएंगे एवं फोन मत काटिये, इसके बाद प्रार्थिया को कटे हुए पैसे वापस प्राप्त करने हेतु app डाउनलोड करने बोला जिस पर प्रार्थिया द्वारा app डाऊनलोड करते ही उसके दूसरे अकाउंट नंबर 10080573891 से भी पैसे कटने शुरू हो गए एवं प्रार्थिया के दोनों खातो से कुल 2,95,000/- रूपये कट गये। इस प्रकार अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक द्वारा फोन-पे पर केवायसी अपडेट करने के नाम पर प्रार्थिया से लाखों रूपये की ठगी की गई। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57