छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

नीट और जेईई की कक्षाएं 24 अगस्त से होंगी शुरू, 20 अगस्त से पंजीयन होगा शुरू!

बीते शिक्षा सत्र में 38 दिवसीय नीट कक्षाओं के रहे अच्छे परिणाम, कलेक्टर भोसकर के निर्देश पर इस सत्र पूरे साल होगी कोचिंग!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नीट और जेईई की कक्षाएं 24 अगस्त से होंगी शुरू, 20 अगस्त से पंजीयन होगा शुरू!

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा विगत शिक्षा सत्र में 38 दिवसीय नीट कोचिंग के परीक्षा परिणाम को देखते हुए इस वर्ष नीट एवं जेईई की कोचिंग कक्षाएं पूरे वर्ष भर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं गणित संकाय के विद्यार्थियों हेतु कोचिंग कक्षाएं दिनांक 24 अगस्त 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। प्रारंभ में यह कक्षाएं प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दोपहर 12ः30 से 05ः30 बजे तक संचालित की जायेंगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की समाप्ति के उपरान्त इसे आवासीय कोचिंग के रूप में परिवर्तित कर दिया जायेगा, तब कक्षाएं प्रतिदिवस संचालित होंगी। बता दें कि विगत सत्र में 38 दिवसीय कोचिंग का परिणाम उत्साहजनक रहा। इस परिणाम को देखते हुए कलेक्टर द्वारा इसे वर्ष भर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस नीट एवं जेईई कक्षाओं हेतु पंजीयन का प्रारंभ दिनांक 20 अगस्त 2024 से किया जा रहा है। विद्यार्थी पंजीयन हेतु अपनी कक्षा 10वीं एवं 11वीं की अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, कक्षा 12वीं में अध्ययनरत होने का प्राचार्य का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ 02 प्रति, आधार कार्ड की प्रमाणित छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति (यदि लागू हो), मोबाईल नम्बर व्हाट्सअप युक्त एवं पालक का सहमति पत्र के साथ अपना पंजीयन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर अम्बिकापुर अंतर्गत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के कार्यालय में करा सकते हैं। यह कोचिंग पूर्णतः निःशुल्क होगा। इस हेतु जिले के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों का चयन कर लिया गया है, कक्षाओं का संचालन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के परिसर में किया जाएगा। इस हेतु जिले के समस्त प्राचार्यों को सूचित किया गया है कि वे अपने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस निःशुल्क कोचिंग में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करें। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की लालसा रखने वाले विद्यार्थियों को सशक्त बनाना एवं जिले में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करते हुए जिले के मेधावी विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!