
सायबर सेल एवं नांदघाट पुलिस ने दो बाईक सहित दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
सायबर सेल एवं नांदघाट पुलिस ने दो बाईक सहित दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने, सतत पेट्रोलिंग एवं गस्त सुदृढ कर संदिग्ध व्यक्तियो की गतिविधियो पर निगाह रखने एवं स्थायी वारंटीयों का पतातलास हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं। जिसके तहत 25 नवंबर को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम बेलटुकरी के मंदिर पास मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा हैं की सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 04 ईपी 2925 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20000 रूपये एवं एक एचएफ डिल्क्स मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MC 1453 पुरानी स्तेमाली कीमती करीबन 15000 रूपये, कुल जुमला 35000 रूपये को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया। उक्त वाहन के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज कागजात नही पेश करने पर उक्त वाहन चोरी का होने की संदेह होने पर धारा 41(1+4) जाफौ./धारा 379, 34 भादवि के तहत जप्त कर आरोपीयों गजेन्द्र वर्मा पिता नंदराम वर्मा उम्र 28 साल, दुर्गेश ऊर्फ डमरू राजपूत पिता फागू राजपूत उम्र 24 साल दोनों साकिनान बेलटुकरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को 25 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, राजेश ध्रुव, धनंजय राजपूत, आकाश राजपूत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।











