छत्तीसगढ़राज्य

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा से बेटी बचाओ अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा से बेटी बचाओ अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा से बेटी बचाओ अभियान के तहत नगर निगम कार्यालय, अम्बिकापुर के पास आज छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा विधायक रायण चंदेल का पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल के विरुद्ध एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के पश्चात् से ही नेता प्रतिपक्ष का पुत्र फरार है। इस बात का विरोध करते हुए आज पूरे छत्तीसगढ में कांग्रेस ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का विरोध में पुतला दहन किया है। पी0सी0सी0 के निर्देश पर युवक कांग्रेस की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया। इस मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा आदिवासियों के अधिकारों की बात करने का ढोंग करती है वहीं भाजपा नेताओं के पुत्र आदीवासी महिलाओं का शारीरिक शोषण करते हैं और उनपर पद प्रतिष्ठा का घौंस दिखा भयभीत करते हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा ने कहा कि जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी है, उसके नेता, कार्यकर्ता महिलाओं पर यौन अत्याचार कर रहे है। लगता है कि प्रधानमंत्री का यह नारा कि बेटी बचाओ यह संदेश था कि भाजपा नेताओं से बेटियों को बचाना है। कार्यक्रम के दौरान पी0सी0सी0 उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव, महापौर डाॅं. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा, प्रदीप गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, शिवप्रसाद अग्रहरी, अनूप मेहता, पंकज शुक्ला, पूर्णिमा सिंह, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, हीरो बडा, सावित्री देवी, शकीला नर्मला, सकुन्ती बाई, मालती सिंह,अनीमा केरकेट्टा, निर्मला देवी, बाबू सोनी, रोशन कन्नौजिया, अमित तिवारी, नितेश चैरसिया,चंद्रप्रकाश सिंह, काजू खान, बाबर खान, सोहेल अलि, संजय सिंह, सरजू साहू, ओनिमेश सिन्हा, विवेक कुमार सिंह,केदार यादव, विरेन्द्र पाठक, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायासवाल, विकास केशरी, आकाश यादव, संजर, अभिषेक सोनी, राकेश केशरी, आरती सिंह सहित काफी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!