छत्तीसगढ़राज्य

विश्वनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं -अजय गोयल

विश्वनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं -अजय गोयल
विश्व की सबसे बड़ी पार्टीभाजपा का सदस्य होना गौरव की बात -बाबूलाल अग्रवाल
विश्रामपुर -केंद्र सरकार कि योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुट जाए। केंद्र सरकार की बहुत सी जनउपयोगी योजनाओं को राज्य सरकार अपना बता रही है जिसे आप लोग दूध का दूध और पानी का पानी पृथक करने में जुट जाएं।
उक्त बातें भाजपा मंडल शिवनंदनपुर की बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल ने कही। भाजपा प्रदेश के कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अजय गोयल ने कहां की ऐसे तो भाजपा का निरंतर जनहित में कार्य चलते रहते हैं इसे और तेज करने की जरूरत है जिसकी जिम्मेदारी आप सब के कंधों पर हैं। देश के साथ-साथ पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कायल है ।मोदी जी की लोकप्रियता व सफलता को जन जन तक हम सब को ले जाने की जरूरत है । भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता ही है जिसकी उपेक्षा नहीं की जा सकती। भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे महत्वपूर्ण बातें की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी कर रहे हैं नरेंद्र मोदी जी की कार्यों पर देश का बच्चा-बच्चा गौरवान्वित है। हम सब उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं यह हम सबका गौरव की बात है। हम सब मिलकर पार्टी की गरिमा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मस्तक हमेशा ऊंचा रहे इस सोच के साथ हमें हर पोलिंग बूथ, ग्राम के हर वार्ड में निष्ठा से काम करना होगा। बैठक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम मे शिवनंदनपुर मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग ने कहा कि संगठन की 24 बिंदुओं सहित पेज समिति पन्ना प्रमुख का गठन कर तथा मोदी जी के मन की बात प्रत्येक पोलिंग बूथों में बैठक कर ग्रामीणों के साथ सुनने की बात पर बल दिया साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देने की बात कही। मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री संदीप सरकार ने की बैठक में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ललित गोयल , दीपेन सिंह चौहान ,वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष देव धन बिझिया सहित बाबुल सेन, रितेश जयसवाल ,संजय सिंह नेताम ,कृष्ण कुमार गोयल, गणेश प्रसाद रजवाड़े, अमर लाल साहू, श्यामल समादार ,श्रीमती करुणा सीकदार ,अजय सिंह नेताम, शिव कुमार रजवाड़े, तारक सरदार ,संतोष गुप्ता ,प्रदीप सरकार, हरीश रजवाड़े, कमलेश सोनी ,भोला सिंह, कन्हाई विश्वास ,अर्जुन कुशवाहा, रामकुमार यादव ,भगवत प्रजापति ,सुशील सहा, संतोष बर्मन ,गोलू बग्गा ,देव शरण सिंह ,बप्पी चटर्जी ,जाहिद अली, अमोलदास ,अंजलि रजवाड़े ,मनीष कुमार सिंह, सनी मिश्रा, दिनेश रजवाड़े विमला रजक विमल सिकदारअन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!