
गणतंत्र दिवस समारोह का फायनल रिहर्सल आज
फुल ड्रेस में होगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास
अम्बिकापुर 23 जनवरी 2023/ पीजी कॉलेज ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का फायनल रिहर्सल 24 जनवरी 2023 को प्रातः 8ः55 बजे से होगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार की उपस्थिति में फूल ड्रेस में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया जाएगा। रिहर्सल हेतु सभी जिला जिला अधिकारियों तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को समय पर उपस्थित होने कहा गया है।











