ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मणिपुर के थौबल जिले के खेतड़ी लीकाई में मंगलवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बीजेपी नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, मकसद का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोली मारकर फरार हुए बदमाश

सत्तारूढ़ भाजपा के राज्य पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक 50 वर्षीय सिंह अपने घर के गेट के पास खड़े थे, तभी कार में आए बंदूकधारियों ने उन पर गोलीबारी की और फिर भाग गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सर्च ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित पार्टी के नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की। पुलिस ने कार का पता लगा लिया है और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर हमलावरों के विवरण का खुलासा किया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!