CG NEWS : ASI को मिली उम्रकैद की सजा, नाबालिग लड़की से किया था रेप

राजनांदगांव।  एक नाबालिग से डेढ़ साल पुराने रेप के मामले में खैरागढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक एएसआई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी एएसआई ने रेप के बाद नाबालिग को जलाकर मारने का भी असफल प्रयास किया था। रेप और हत्या की कोशिश के धाराओं के तहत अदालत ने एएसआई को उम्रकैद की सजा देने का ऐलान किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान में पदस्थ एएसआई नरेन्द्र गहिने पर एक नाबालिग युवती ने रेप का आरोप लगाया था। पीडि़ता की मां एएसआई के घरेलू नौकरानी थी। इसके चलते नाबालिग का आरोपी पुलिसकर्मी के घर आना-जाना होता था। हवस की नियत पाले एएसआई ने अपने रसूख का फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लगातार यौन उत्पीडऩ करते एएसआई ने नाबालिग युवती को धमकी देते हुए किसी को घटना के संबंध में जानकारी देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस दौरान एएसआई ने उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की। आखिरकार हिम्मत जुटाते हुए नाबालिग ने अपने साथ हुए दुराचार की घटना से परिजनों को अवगत कराया और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा।
मई से अगस्त 2021 के बीच आरोपी एएसआई ने नाबालिग से कई दफे दुष्कर्म किया। 52 साल के एएसआई नरेन्द्र गहिने के खिलाफ लगे आरोपों के बाद तत्काल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया। लगभग डेढ़ साल बाद अदालत ने इस मामले में एएसआई को उम्रकैद की सजा सुनाई। एएसआई गहिने राजनांदगांव शहर का रहने वाला है।