
छत्तीसगढ़
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
अम्बिकापुर निरीक्षण के दौरान विद्यालय व छात्रावास में साफ-सफाई का अभाव व पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं होने के कारण आदिवासी विकास सहायक आयुक्त जेआर नागवंशी की ओर से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपाट के प्रभारी प्राचार्य संतन प्रसाद बेहरा को कारण बताओ सूचना जारी की गई है।
नागवंशी ने बताया कि 24 जनवरी 2023 को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य की ओर से अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतना पाया गया था। उन्होंने कारण प्राचार्य को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।












