ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Republic Day 2023 Live Update :राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भारत की आन-बान-शान का प्रदर्शन, 21 तोपों की दी गई सलामी

पूरे देश में आज 74वें गणतंत्र दिवस की धूम है. आज दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां  की झलक दिखेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं. उनका स्वागत पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया है. थोड़ी देर में परेड शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी

इस परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले होगा. भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.।नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बनेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

BSF की ऊंट टुकड़ी में पहली बार महिला अफसर( women officer) 

गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं।

  (IAF) की स्पेशल गरुड़ कमांडो फोर्स भी परेड में नजर आएगी

इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्पेशल गरुड़ कमांडो फोर्स( commando force) भी परेड में नजर आएगी। 2004 में बनी इस स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा 72 हफ्तों तक चलती है। अभी इस फोर्स में 1780 कमांडो हैं। ये एंटी टेरर ऑपरेशन और एयर-फील्ड डिफेंस में एक्सपर्ट होते हैं।

दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया

देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली( delhi) की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अनुसार, फूलों के 18 बोर्ड और फूलों से कई फव्वारे बनाए गए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!