
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राष्ट्रीय राजधानी में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा
शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा
नई दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह गर्माहट देखी गई क्योंकि दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
मौसम कार्यालय ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।